चंडीगढ़, 19 नवंबर :सेक्टर 45-46 के निवासियों के लिए आम आदमी पार्टी के स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी नरिंदर कुमार भाटिया की ओर से श्री आनंदपुर साहिब की निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को नगर निगम पार्षद हरदीप सिंह बुटरेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया तथा परिवारों और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए अरदास की।
नरिंदर कुमार भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने धार्मिक यात्रा के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी साथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
No comments:
Post a Comment