Latest News

भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु

Chandigarh:श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट (रजि.) सैक्टर-51 एवं समस्त निवासी द्वारा श्री मद भागवत कथा का अयोजन कथा व्यास आचार्य श्री हरि जी महाराज  के द्वारा  7 दिसंबर 2022 तक दोपहर 4 बजे से  साय 7  बजे  तक पुलिस सोसाइटी के सामने तथा हरदीप टैक्सी स्टैंड के नजदीक ग्राउंड, सैक्टर 51 - डी, चण्डीगढ़ में हो रही हैं और 7 दिसंबर कथा विराम के अवसर पर सुबह हवन यज्ञ 8 बजे से कथा सुबह 10 से 12 बजे दोपहर और भंडारा 1 बजे दोपहर से प्रभु इच्छा तक होगा आज श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों तथा नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की जय से गूंजायमान हो उठा। कथा के दौरान पंडित दिनेश शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे राधा-कृष्ण के उदघोष के साथ नृत्य करने लगे। वासुदेव ,यशोदा,और नंद के स्वरूप मनमोहक रहे और कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग को भाव विभोर कर दिया। चौथे दिन कथा सुनने    सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस अवसर पर  कथा में संत नवीन सरहदी जी महाराज पीठाधिश्वर श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ सेक्टर 24 चंडीगढ़ और गणमान्यों अतिथियों उपस्थित रहे !




No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates