Latest News

सोनिया गुरचरण सिंह वार्ड नंबर 19 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रीमति सोनिया गुरचरण सिंह को वार्ड नं.19 का ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर रामदरबार की जनता की तरफ से मुबारकबाद दी गई और कांग्रेस आलाकमान का आभार प्रकट किया गया। क्षेत्र निवासियों ने कहा कि सोनिया गुरचरण सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर 
क्षेत्र की समस्याओं का अवश्य समाधान होगा।

सोनिया गुरचरण सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर श्रीमति सोनिया गांधी,  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पवन कुमार बंसल, और चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एच. एस. लक्क़ी सहित कांग्रेस पार्टी के सभी नेता गण का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वो पूरी कर्तव्यनिष्ठा और तन्मयता से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वो रामदरबार की समस्यायों का निश्चित रूप से समाधान करवाएंगी।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates