Latest News

गुरु जी के प्रकाश उत्सव पर काटा 553 किलो का केक

चंडीगढ़:-सैक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव का 553वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पर इस बार एक बार फिर से विशेष आकर्षण का केंद्र रहा 553 किलो का केक, जिसे लंगर के रूप में संगत में वितरित किया गया। गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर नैशनल बेकर्स ने यह केक तैयार करवाया था। प्रकाश पर्व मनाने के लिए इस दुर्लभ केक को करीब 10 कारीगरों ने मिलकर दो दिन में तैयार किया। 
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को एक खास तरीके से मनाया गया। आम तौर पर तो प्रकाश उत्सव पर विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं। मगर मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 553 किलो का केक काटा गया। इसका आयोजन चंडीगढ़ और जीरकपुर स्थित नेशनल बेकर्स के सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने किया। मंगलवार को इस केक को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आने वाली संगत में इस 553 किलो के केक को बनते हुए देखने और चखने को लेकर बेहद क्रेज देखने को मिला। 

नेशनल बेकर्स की तरफ से बनाए गए इस केक का वजन 553 किलोग्राम, लंबाई 20 फुट, चौड़ाई 4.5 फुट व ऊंचाई 6 इंच रखी गई थी। 
नेशनल बेकर्स के समनदीप सिंह  ने कहा कि इस केक को बनाने में 36 घंटे का समय लगा। केक को 10 कारीगरों ने मिलकर बनाया जो कि 100 प्रतिशत शाकाहारी है। 

सतनाम सिंह ने कहा कि पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव हर किसी के लिए खुशहाली से भरा होता है।  इस बार भी हमने फिर से पिछले 04 वर्षों की भांति गुरु जी के प्रकाश पर्व पर 553 किलो का केक काटने का सोचा। इसे बनाने के लिए करीब 10 लोग लगे। जिसमें 400 किलो स्पंज, फिर उस पर 130 किलो क्रीम की लेयर लगाई गई और 25 किलो क्रश का इस्तेमाल किया गया था।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates