Latest News

कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव बनने पर दुकानदारों ने विक्टर सिद्धू का किया सम्मान

चंडीगढ़:- सेक्टर 37 D  के दुकानदारों ने अपनी मार्केट के दुकानदार विक्टर सिद्धू का चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनने पर पुरजोर स्वागत किया। दुकानदारों ने विक्टर सिद्धू को फूलमाला पहना और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।   
     विक्टर सिद्धू को सम्मानित करने वालो में चंडीगढ़ प्रदेश काँग्रेस सचिव बी एम खन्ना सहित दुकानदार कृष्ण त्रिपाठी, राज महाजन, सचिन बावा, परविंदर सिंह, चंदर मोहन, सुभाष कुमार, प्रेमपाल मल्होत्रा, बलबीर सिंह बीरा, मोहम्मद कासिम और मोहम्मद गुलसराज इत्यादि शामिल थे।
 सभी दुकानदारों ने खुशी का इजहार करते हुए पूरी मार्किट में मिठाई बांट दुकानदारों और अन्य जन का मुंह मीठा करवाया।
            विक्टर सिद्धू ने सभी का आभार जताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की का शुक्रिया अदा किया और आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वो पूरी निष्ठा और तन्मयता से निभाएंगे।पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में भी वो कोई कसर नही छोड़ेंगे

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates