Latest News

एसीसीएचडब्ल्यूओ डायरेक्टर ममता शर्मा के द्वारा बच्चों के संग केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

Chandigarh:चंडीगढ़ में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के तीसरे स्थापना दिवस पर चंडीगढ स्टेट की डायरेक्टर ममता शर्मा के द्वारा मलोया कॉलोनी में रहने वाले बच्चों एवं सेक्टर 32 की महिलाओं के साथ केक काटकर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से स्टेट जनरल सेक्रेटरी अनुराधा शर्मा एवं ऑर्गेनाइज्ड सेक्रेटरी अमनदीप कौर उपस्थित रहीं। 
ममता शर्मा के द्वारा महिलाओं को संगठन के कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी। और यह बताया गया कि संगठन समाज के उत्थान के लिए क्या क्या कार्य कर रहा है। और इसके साथ साथ उन्होंने महिलाओं को स्वयं सक्षम बनाने के लिए सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को प्रेरित किया।
अंत में ममता शर्मा ने महिलाओं से कहा कि आप एक कदम आगे बढ़ाएं संगठन आपके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ा है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates