Latest News

पद्मश्री डॉ हरमहेंद्र सिंह बेदी ने 'शिखर की ओर' काव्य संग्रह का किया विमोचन

चंडीगढ़। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ विनोद कुमार शर्मा का नव प्रकाशित काव्य संग्रह 'शिखर की ओर' का आज विमोचन संवाद साहित्य मंच के तत्वाधान में केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कुलपति एवं वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ हरमहेंद्र सिंह बेदी ने पंजाब विश्वविद्यालय के आईसीएसएसआर सभागार में किया। डॉ बेदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा यह काव्य संग्रह लोगों को एक नई दिशा प्रदान करेगा। यह संग्रह आशावादी एवं प्रेरणादायक कविताओं से परिपूर्ण है। सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने शुभाशीष देते हुए कहा कि इस काव्य संग्रह  में परिवार, समाज, परिवेश और व्यवस्था के साथ-साथ  विचार और भाव की कविताएं हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शारदा, भंडारी अदबी ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जाने-माने शायर अशोक नादिर, राजेश शर्मा और मधु शर्मा ने बधाई देते हुुए कहा कि यह संग्रह भारतीय संस्कृति, संस्कार और मानवीय मूल्यों को लिए हुए है। अमेरिका से पधारीं विद्या धाम की अध्यक्षा डॉ सरिता मेहता ने कहा कि यह काव्य संग्रह साहित्य के क्षेत्र को उच्चतम ऊंचाइयों तक ले जाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।  डॉ विनोद शर्मा ने बताया उन्होंने काव्य संग्रह अपनी धर्मपत्नी अंजू मोदगिल को समर्पित किया है। इस काव्य संग्रह में कुल 48 रचनाएं हैं।  इससे पूर्व उनका काव्य संग्रह बढ़ते कदम ही प्रकाशित हो चुका है जिसे पाठकों ने बहुत सराहा था। इस मौके पर ट्राइसिटी के कई सुप्रसिद्ध साहित्यकार उपस्थित थे।
--------------------------

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates