Latest News

फ्रीडम मोटो राईड' अब तक की सबसे लम्मी राईड

चंडीगढ़/जीरकपुर , 9 सितंबर :दिल में देशभक्ति का जज़्बा लेकर 75 दोपहिया वाहनों पर सवार जाबाजों का एक दल का आज सुबह राजधानी दिल्ली से रवाना होने के बाद देर शाम यहां ट्राइसिटी पहुंचने पर जीरकपुर स्थित डेक्लोथॉन में जोरदार स्वागत किया गया। 'फ्रीडम मोटो राईड' के बैनर तले यह दोपहिये वाहनों का काफ्ले में शामिल राइडर्स देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का 18000 किलोंमीटर का सफर तय कर लोगो को देश भक्ति और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे। इस 'फ्रीडम मोटो राईड' के सयोंजक मेहुल बैरट ने बताया की देश की आज़ादी की 75वीं  वर्षगांठ को समर्पित इस आयोजन के दौरान 75 दोपहिये वाहनों पर सवार होकर देश भर के विभ्भिन राज्यों के 75 प्रमुख स्थलों का 75 दिनों के दौरान दौरा पूरा किया जायेगा। आज दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस फ्रीडम मोटो राईड को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के सहयोग से यह 'फ्रीडम मोटो राईड' अब तक की सबसे लम्मी राईड होगी। इस राईड के काफ्ले में देश के सेना के जवानो के साथ दस महिलाये भी शामिल है। फ्रीडम मोटो राईड में शामिल कर्नल एम ऐ खान ने बताया की प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी जी की ओर से देश के हर घर में देश भक्ति की अलख जगाने की मुहीम को और तेज करने के उदेश्य के साथ यह राईड की जा रही है। उन्होंने बताया की आज यहां ट्राइसिटी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह उनका दल अमृतसर के लिए रवाना हो जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates