Latest News

सर्कस देखने के शौकीन हैं तो आएं प्रदर्शनी ग्राउंड सेक्टर 34

चंडीगढ़: त्योहारों के इस सीजन में ट्राइसिटी के लोगों के लिए वीकेंड परिवार के साथ शॉपिंग और मूवी के अलावा सर्कस बेहतर विकल्प हो सकता है। सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में एक बार फिर से शनिवार 24 सितंबर से देश के सबसे पुराने सर्कस में शुमार "ग्रेट जैमिनी सर्कस" शुरू होने जा रहा है।  देश की मशहूर सर्कस में से एक ग्रेट जैमिनी सर्कस अरसा चार साल के बाद एक बार फिर शहर की रौनक बनने जा रही है। इसमें कलाकार अपनी अपनी परफॉरमेंस और हैरत अंगेज करतब दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके अलावा मौत के कुएं में जांबाज कलाकार मोटरसाइकिल चला कर लोगों की दिलों की धड़कन को तेज करेंगे।
चंडीगढ़ सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में 24 सितंबर से होने जा रही ग्रेट जैमिनी सर्कस के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मैनेजर अलंकेश्वर भास्कर और आज़म खान ने बताया कि लोगों के बीच अभी भी सर्कस का क्रेज है। सर्कस की पुरानी परंपरा को देश की सबसे पुरानी सर्कस मैं शुमार ग्रेट जैमिनी सर्कस ने अभी भी जिंदा रखा है। कल 24 सितंबर से शुरू हो कर 26 अक्तूबर तक चलने वाली इस सर्कस का शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम मेयर सरबजीत कौर के कर कमलों से होगा।उन्होंने बताया कि  ग्रेट जैमिनी सर्कस में हर रोज तीन शो होंगे। पहला शो दोपहर एक बजे, दूसरा चार बजे और तीसरा शो शाम 7.30 बजे होगा। शो का टिकट क्रमशः 100 रुपए, 200 रुपए और 300 रुपए रखा गया है। तीन साल से ऊपर के आयु वर्ग के बच्चे का टिकट अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की तरफ से सर्कस देखने आने वाले लोगों को निशुल्क मेला देखने की भी एक्स्ट्रा सुविधा दी जा रही है।

सर्कस में मेल और फीमेल कलाकार अपनी कला का करतब दिखाएंगे। एक शो में जिम्नास्टिक सहित लगभग 26 ईवेंट होंगे। साढ़े तीन फीट के बौने मुरुगन और उनके  साथी महेश सर्कस में लोगों  को अपनी खास अदाओं से लोटपोट करने कोई कसर नही छोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि सर्कस के दौरान बीच बीच में सर्कस प्रबंधन द्वारा लोगों को कोरोना महामारी की गंभीरता के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा। लोगों को सामाजिक दूरी रखे जाने, पब्लिक प्लेस पर हमेशा फेस मास्क पहनने और थोड़ी थोड़ी देर बाद हाथों को सैनीटाइज़र करते रहने के प्रति भी अन्नोउंस किया जाता रहेगा। किसी भी अनहोनी और अप्रिय घटना से बचाव हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं । सर्कस एरिया को न केवल सी सी टी वी कैमरा की निगरानी में रखा गया है बल्कि थोड़े थोड़े स्थान पर अग्नि शमन यंत्रों को भी सुनिश्चित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates