Latest News

सर्कस देखने के शौकीन हैं तो आएं प्रदर्शनी ग्राउंड सेक्टर 34

चंडीगढ़:- ट्राइसिटी के लोगों के लिए वीकेंड परिवार के साथ मूवी के अलावा सर्कस बेहतर विकल्प हो सकता है। सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में शुक्रवार से देश के सबसे पुराने सर्कस में शुमार एशियाड सर्कस शुरू होने जा रहा है। कई सालों बाद शहर में सर्कस का आयोजन होगा। देश की मशहूर सर्कस में से एक एशियाड सर्कस अरसा दस साल के बाद एक बार फिर शहर की रौनक बनने जा रही है। इसमें कलाकार अपनी अपनी परफॉरमेंस से हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके अलावा मौत के कुएं में जांबाज कलाकार गाडी चला कर लोगों की दिलोओं की धड़कन को तेज करेंगे।
चंडीगढ़ सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मैनेजर अलंकेश्वर भास्कर और अजय गोयल ने बताया कि लोगों के बीच अभी भी सर्कस का क्रेज है। सर्कस की पुरानी परंपरा को एशियाड सर्कस ने अभी भी जिंदा रखा है। 16 मार्च से शुरू हो कर 18 अप्रैल तक चलने वाली इस सर्कस का शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम मेयर सरबजीत कौर के कर कमलों से होगा।उन्होंने बताया कि एशियाड सर्कस में हर रोज तीन शो होंगे। पहला शो दोपहर एक बजे से, दूसरा चार बजे और तीसरा शो शाम 7.30 बजे से होगा।
सर्कस में मेल और फीमेल कलाकार अपनी कला का करतब दिखाएंगे। एक शो में जिम्नास्टिक सहित लगभग 20 ईवेंट होंगे। साढ़े तीन फीट के बौने मुरगम और उनके दो साथी सर्कस में लोगों ft को अपनी खास अदाओं से लोट पोट करेंगे।
 उन्होंने बताया कि सर्कस के दौरान बीच बीच में सर्कस प्रबंधन द्वारा लोगों को कोरोना महामारी की गंभीरता के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा। लोगों को सामाजिक दूरी रखे जाने, पब्लिक प्लेस पर हमेशा फेस मास्क पहनने और थोड़ी थोड़ी देर बाद हाथों को सैनीटाइज़र करते रहने के प्रति भी अन्नोउंस किया जाता रहेगा। किसी भी अनहोनी और अप्रिय घटना से बचाव हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं । सर्कस एरिया को न केवल सी सी टी वी कैमरा की निगरानी में रखा गया है बल्कि थोड़े थोड़े स्थान पर अग्नि शमन यंत्रों को भी सुनिश्चित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates