Latest News

डॉ. विनोद शर्मा उदीयमान साहित्य संरक्षक सम्मान से सम्मानित

चंडीगढ़,April,10,। उदीयमान कवि कवित्त उत्थान समिति उत्तरप्रदेश द्वारा ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन 'होली के रंग कवियों के संग' आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा ने की। डॉ. विनोद शर्मा को इस कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट साहित्य का प्रदर्शन करने हेतु उदीयमान साहित्य संरक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सुशीला जोशी विद्धोत्तमा और  सरला विजय सिंह सरल विशिष्ट अतिथि बतौर उपस्थिति रहे।  शीतल विजय भूतेश्वर,  मधु वैष्णव मान्या  और   चेतन  उपाध्याय कार्यक्रम के संचालक थे। रीमा  पाण्डेय ने  सरस्वती वंदना  प्रस्तुुत की।  कार्यक्रम में सभी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी है। सभी साहित्यकारों ने जीवन में कलम के द्वारा रंग भरने का सफल प्रयास किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में उदीयमान कवि कवित्त उत्थान समिति उत्तरप्रदेश के आयोजक मंडल विशेषकर राज अजनबी कलान का विशिष्ट योगदान रहा। राज अजनबी कलान साहित्यिक   गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर आयोजन करते रहते हैं। नूरफ़ातिमा खातून नूरी, गोपाल गुप्ता, अर्चना जोशी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम, अनामिका अमिताभ गौरव, प्रो अबूजर जैदी नश्तर बदायूनी, संपत्ति कुमार मिश्र, सुमन वर्मा, सुखमिला अग्रवाल, रमा बहेड़, गरिमा लखनवीी, रीमा पांडेय, सीमा सिंह, अन्नपूर्णा मालवीय सुभाषिनी, अवनी शिवांग दवे, माला सिंह, सुशीला जोशी प्रतिमा उमराव, शीतल विजय भूतेश्वर, अर्चना सिंह, वी.सी.राय 'नया', गायत्री ठाकुर सक्षम, चन्दमणिका मणि, पुनिता सिंह, डॉ विनोद शर्मा, नीलू सक्सेना, डॉ वसुधा , आरती सनत दिल्ली, लीस्वाती जैसलमेरिया, कलावती करवा कूचबिहार,  मधु भूतड़ा, मधु मान्या, यपूनम गुप्ता , बाराबंकी ,उत्तर प्रदशक, वि पुष्पेंद्र दुबे तूफान, दास बैरागी, नेहा गुप्ता, सरला विजय सिंह 'सरल' जी चेन्नई, प्रतिभा इंदु कार्यक्रम के मेहमान कलमकार थे। 

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates