Latest News

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी ने संयुक्त मांगों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को दिया मांग पत्र

चंडीगढ़:-यूटी एवं एम.सी के छह प्रमुख कर्मचारी फैडरेशनो ने मिलकर दर्जनों विभागीय यूनियनों की मदद से महागठबंधन का गठन किया है।  जिसका नाम "संयुक्त कर्मचारी मोर्चा" रखा गया है। गठन के बारे चंडीगढ़ प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है ।
संगठनों के इस संगम में कर्मचारियों की आम मांगों पर संयुक्त रूप से चंडीगढ़ प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है व कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए मुलाकात के लिए समय की मांग की है। 
संयुक्त मांगों में अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण और आऊटसोर्सिंग वर्कर्स के लिए समान काम समान, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सभी श्रेणियों के लिए जेम पोर्टल में मौजूदा श्रमिकों को न निकालना, बिजली, स्वास्थ्य,परिवहन जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक,मृतक कर्मचारियों के  परिजनों को पंजाब पैटर्न पर 5% सीलिंग खत्म करके नौकरी,पुरानी पेंशन बहाल करना, खाली पदों को भरने, डीए और डीसी की दरों में वृद्धि, घरों के आवास के सफल उम्मीदवारों को आवास के आवंटन,भारत सरकार की अधिसूचना 13.1.92 के अनुसार पंजाब राज्य के सभी सर्विस रूल व कंडीशनें लागू करना शामिल है।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी चंडीगढ़ ने प्रशासन से जल्द ही कर्मचारियों की इन संयुक्त मांगों के लिए प्रशासन से मुलाकात का समय न मिलने पर चंडीगढ़ प्रशासन व एम.सी अथारिटी के दरवाजे पर संघर्ष व धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
7 अप्रैल को सैक्टर 17 में निजीकरण के खिलाफ होने वाली रैली में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा भाग लेगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates