सोनीपत, 9 मई 2026 : RightLand ने सोनीपत स्थित NH-334B पर अपनी भव्य और महत्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजना का शुभ भूमि पूजन किया। यह प्रोजेक्ट हरियाणा की सबसे बड़ी और आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप में से एक माना जा रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।
सोनीपत, जो NCR का सबसे तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र बन चुका है, अब उद्योग, रोजगार और आधुनिक जीवनशैली का नया केंद्र बन रहा है। खास बात यह है कि यह परियोजना देश के प्रसिद्ध Maruti Suzuki मैन्युफैक्चरिंग हब के बेहद करीब स्थित है। ऐसे में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ आवासीय मांग और निवेश संभावनाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
भूमि पूजन समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन, निवेशक, गणमान्य अतिथि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कंपनी के अनुसार इस टाउनशिप में Residential, Commercial और Industrial zones को एक साथ विकसित किया जाएगा। चौड़ी सड़कें, 24x7 gated security, हरे-भरे पार्क, स्कूल, अस्पताल, आधुनिक clubhouse, sports ground, shopping और entertainment zone जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएँ यहां उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर भावेश अग्रवाल, Co-Founder & CEO, RightLand ने कहा, “यह भूमि पूजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस परिवार और निवेशक से किया गया वादा है जो बेहतर भविष्य और बेहतर जीवन का सपना देखता है। NH-334B पर यह परियोजना आने वाले समय में सोनीपत की पहचान बनने जा रही है।”
करीब 40 वर्षों के अनुभव के साथ RightLand ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वह सिर्फ प्लॉट नहीं, बल्कि एक संपूर्ण और सुरक्षित जीवनशैली विकसित करने में विश्वास रखता है।
No comments:
Post a Comment