Latest News

आदर्श कॉलोनी सेक्टर 54 में शौचालय की मरम्मत का काम शुरू

चंडीगढ:--आदर्श कॉलोनी सेक्टर 54 में शौचालय की मरम्मत का काम वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी के द्वारा शुरू करवाया गया।
 आदर्श कॉलोनी के प्रधान विश्वनाथ पासवान ने बताया कि शौचालय की स्थिति बेहद ही बदतर थी। पुरुष तो पुरुष, स्त्रियों को भी शौचालय में बहुत परेशानी आ रही थी। जोकि एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने नगर निगम में मुद्दा उठाकर हमारे कॉलोनी के शौचालय का काम शुरू करवा दिया है। अब स्त्रियों को शौचालय में जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।  

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि 
कॉलोनीवासियो की शौचालय की दुर्दशा को लेकर शिकायत आई थी। जिसका मुद्दा नगर निगम्म हाउस मीटिंग में पास करवा कर मुरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जे ई आशुतोष यादव की देखरेख में शौचालय मरम्मत का यह कार्य 5 लाख रुपए की लागत से शुरू हो गया है। जोकि एक महीने में पूरा हो जाएगा।
 इस मौके पर राजकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, कृष्पाल, मंजू और आशुतोष आदि लोगों ने काम शुरू होने पर पार्षद का आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates