Chandigarh:गणतंत्र दिवस के अवसर को यादगार बनाने हेतु महापद्मनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन चण्डीगढ़ इकाई ने *भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी* की 101वीं जयंती सप्ताह समारोह पर दिनांक 26/01/2025 को एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें इकसठ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। रक्तदान का शुभारंभ चण्डीगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश श्री अतुल ग्रोवर जी व मुख्य अतिथि श्री घनश्याम शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महापद्मनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा न्यायाधीश महोदय ने स्वयं अपना रक्तदान कर किया। इस कार्यक्रम में चण्डीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर, चण्डीगढ़, लुधियाना, शिमला , पश्चिम बंगाल के साथ महापद्मनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रांतीय सचिव श्री उदयराज शर्मा जी, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति मुख्य सचिव नंदवंशी श्री शैलेन्द्र शर्मा जी, महासचिव श्री मनोज कुमार शर्मा जी श्री दिनेश कुमार सचिव जनपद अमेठी, चण्डीगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री राम बहादुर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री राज कुमार शर्मा जी, सचिव श्री राकेश कुमार शर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार शर्मा जी उपसचिव श्री अनुज कुमार शर्मा, श्री दीपक शर्मा, श्री राजन शर्मा,उप मीडिया प्रभारी श्री उमेश कुमार शर्मा आदि टीम के सभी सम्मानित साथियों के साथ *चण्डीगढ़* इकाई के साथियों द्वारा प्रदान किए गये स्नेह और सम्मान के लिए मैं सम्पूर्ण चण्डीगढ़ इकाई के साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
🙏🙏🙏🙏🙏
राकेश शर्मा
महापदम नंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन चंडीगढ़ प्रांतीय सचिव
No comments:
Post a Comment