Latest News

नगर निगम द्वारा जल्द समाधान न मिलने पर रेहड़ी फड़ी वेंडरों द्वारा हुंकार रैली का होगा आयोजन: मनोज कुमार शुक्ला

चंडीगढ़ :11 नवंबर 2022,रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन ने एक खास बैठक आयोजित कर रेहड़ी फड़ी वेंडरों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कमेटी ने फैंसला किया है कि यदि नगर निगम उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं करता है तो रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन द्वारा दिसंबर में बड़े पैमाने पर एक प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जा रहा है। आज की बैठक सेक्टर 45 मंदिर के पास रखी गई जिसमें पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस बैठक में मुख्य रूप से चर्चा अधिक फीस को लेकर हुई। सेक्टर-45 के वेंडरों का यह कहना था नगर निगम द्वारा सेक्टर 45 के वेंडरों के लिए फिक्स की गई फीस बहुत ज़्यादा है उसे कम किया जाए।  
500 रुपए जो एक्ट के मुताबिक है, फीस दे पाना वेंडरों के बस के बाहर हो रहा है। इस बैठक में वेंडरों ने यह बात भी सामने रखी कि जूस वालों को भी ESP वेंडरों में शामिल किया जाना चाहिए। इस चर्चा के दौरान कुछ सैलून वेंडरों ने भी अपनी समस्याओं को रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन के समक्ष पेश किया। उन्होंने बताया कि वे 1995 से सेक्टर-45 में बाल काटने का काम कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम इंस्पेक्टर द्वारा उनका चालान कर सामान जब्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2016 में हमारा सर्वे हुआ था लेकिन हमें लाइसेंस नहीं दिया गया। इन सभी स्ट्रीट वेंडरों का कहना है कि 2016 में सर्वे में धांधली हुई जिस कारण पुराने वेंडर सर्वे में नहीं आ सके। उन्होंने मांग की कि सर्वे दोबारा होना चाहिए। इन वेंडरों ने रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन से मदद की गुहार लगाई है। 

इन वेंडरों की समस्याओं को सुनते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि अब हम सबको आंदोलन का रास्ता चुनना होगा। समस्याओं को देखते हुए पिछले कई दिनों से वेंडरों का शोषण उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 52 कजहेडी गांव में आम आदमी पार्टी के पार्षद भी रेहड़ी फड़ी वालों को तंग कर रहे हैं।वहां के इंस्पेक्टर भी उनका साथ देकर रेहड़ी वालों को परेशान ही कर रहे हैं।  

अब ऐसा ही एक मामला सेक्टर-45 के कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत (गापी) का भी सामने आया है जो कि वेंडर विरोधी विचार रखते हैं। लगभग पूरे शहर के में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वेंडरों के विरोध में हैं वेंडरों को इनके झांसे में नहीं आना चाहिए।

कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने वेंडरों को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं 16 दिसंबर 2022 को बड़े पैमाने पर हुंकार प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पूरे शहर के रेहड़ी फड़ी वेंडरों को इस रैली में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की धक्काशाही व गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार इस पर सख़्त एक्शन लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates