Latest News

केकई कोप भवन से लेकर राम बनवास तक के दृश्य मंचित किए गए

चंडीगढ़,, 29 सितंबर:दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर 49 चंडीगढ़ मनजीत रामलीला के दौरान आज केकई   कोप भवन से लेकर  राम बनवास  तक के दृश्य मंचित किए गए। रामलीला के सह निर्देशक अश्विनी शर्मा ने  बताया  कि  आज की  रात्रि बड़ी भावपूर्ण और भावनात्मक दृश्य दिखाए गए जो तो पति पत्नी को और समाज को  आईना दिखाने वाला दृश्य है।   किस प्रकार कैकई ने अपने दो बचन मनवाने के लिए  महाराज दशरथ से स्वांग रचा।  महाराज दशरथ के भावुक  किरदार को निभाने वाले रामलीला कमेटी के   निर्देशक प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 43 वर्ष रामलीला निर्देशक का कार्य के साथ-साथ 34 साल रावण की भूमिका निभाई है।  नवयुग रामलीला एवं दशहरा सैक्टर 7 चंडीगढ़ के फाउंडर रहे हैं।  प्रथम बार  दिव्य रामायण युवा कला मंच सेक्टर 49 चंडीगढ़ रामलीला मंचन का पौधा लगाया है। सबसे ज्यादा यहां आस-पास की सोसाइटी के लोगों  का सहयोग रहा। रामलीला कमेटी के प्रधान चिराग अग्रवाल, फाइनेंस सेक्ट्री के एल गुप्ता और  सीनियर प्रधान देवेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष कृष्ण सहजपाल,  उपाध्यक्ष  जेजे सिंह  और  मुख्य सलाहकार आरएम भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी व सदस्य पूरी श्रद्धा और जोश के साथ सेक्टर 49 में पहली बार आयोजित की जा रही रामलीला का प्रबंध कर रहे हैं। प्रधान चिराग अग्रवाल व फाइनेंस फैक्ट्री केएल गुप्ता ने बताया प्रथम बार यहां रामायण का मंचन करा रहे हैं। जिससे सारी सोसाइटिस वाले बहुत खुश है और राम जी की लीला का भरपूर आनंद ले रहे हैं आज के दृश्य के किरदार है दशरथ के किरदार में निदेशक प्रदीप कुमार कैकई के किरदार में है और आरुषि  शर्मा राम के किरदार में है मोहित शर्मा  सीता प्रियंका राजपूत  लक्ष्मण के किरदार में है आशीष कुमार कौशल्या  आशा सकलानी मे सुमित्रा विद्या सुमंत प्रेम सिंगला  और मल्लाह में रोहित भाई अंकित मान प्रशांत शुभम अवधेश और हैरी कलाकारों के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates