Latest News

श्रीबाला जी संघ ने सिविल हॉस्पिटल को वाटर कूलर व कुर्सियां मरीजों के लिए की भेंट

चंडीगढ़ 13 अप्रैल 2021: जन सेवा ही परम् धर्म हैं, को ध्यान में रखते हुए श्रीबालाजी संघ (रजि.), चंडीगढ़ ने सेक्टर 22 स्थित सिविल हॉस्पिटल को आरओ युक्त वाटर कूलर तथा लगभग 30 जन साधारण कुर्सियों भेंट की ताकि हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी का सामना न करना पडे।  यह भेंट अग्रसेन रत्न और दिव्य सम्मान से सम्मानित लोकप्रिय भजन गायक तथा श्रीबालाजी संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल की नेतृत्च में सिविल हॉस्पिटल के एसएमओ इंजार्च डॉ अनीता महेन्द्रु को सुर्पुद की गई जिस पर उन्होंने संघ के इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए आभार प्रकट किया और सरहाना व्यक्त की। इस मौके पर नगर निगम, चंडीगढ़ के मेयर रवि कांत शर्मा ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर संघ के प्रधान, प्रसिद्ध भजन गायक व सामाजिक कार्यो में संलप्ति श्रीकन्हैया मित्तल ने बताया कि श्रीबालाजी संघ एक धार्मिक संघ हैं जो कि बीते कई वर्षों से श्रीबाला जी महाराज के भजन कीर्तन करने के साथ साथ सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी सामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहेगा। उन्होंने कहा कि जन सेवा ही परम धर्म है,इससे बड़ा कोई धर्म नही है, सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। उन्होंने कहा कि अपने को जन सेवक मानकर जागरूकता व विनम्रता से सेवा को धर्म और कर्तव्य समझकर कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर नगर निगम, चंडीगढ़ के मेयर रवि कांत शर्मा ने कहा कि भजन गायक श्रीकन्हैया मित्तल की सोच व संघ द्वारा किया गया यह सामाजिक कार्य सरहानीय है जिसे देखते हुए अन्यों संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए जिसे समाजिक कार्य को गति मिलती है।

इस मौके पर संघ के प्रधान कन्हैया मित्तल के साथ नगर निगम, चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा, संध के सदस्यों में मनीष सोनी व संतोष मिश्रा तथा हॉस्पिटल से डॉ बरिंन्द्र कौर, डॉ परविंदर कौर, डॉ सीमा व सीनियर नर्सिंग आफिसर पिंकी मारथा भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates