Latest News

कृष्ना मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 41 के चुनाव सम्पन्न सुनील जैन चुने गए नए प्रधान

चंडीगढ़:- कृष्णा मार्किट एसोसिएशन 41 के चुनाव आज सम्पन्न हुए। जिसमे सुशील जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी काका सिंह को 41 मतों से पराजित किया। सुशील जैन को यहां 152 वोट पड़े, वहीं काका सिंह को 111 वोट हासिल हुए। इस अवसर पर मार्किट के सदस्य राजकुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।
 कृष्णा मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के आज हुए मार्किट परिसर में सम्पन्न हुए। मार्किट एसोसिएशन के कुल 288 वोट में से 272 वोट पोल हुए। जिसमे यहाँ सुनील जैन को 152, काका सिंह को 111, सुरेश गोलडी 7 वोट मिले तो वहीँ 2 वोट कैंसल घोषित किए गए।
  प्रधान घोषित किए जाने के पश्चात सुनील जैन ने सभी मार्किट वासियों के धन्यवाद किया और कहा कि वो सभी को साथ लेकर चलेंगे और मार्किट की समस्याओं को चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के समक्ष उठाएंगे और प्राथमिकता के तौर पर इनका समाधान करवाएंगे।
   वहीं इस मौके पहुंचे एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी, रूबल , मनी अरोड़ा, तजिंदर लकी,पंकज गोयल, राहुल सचदेवा ने नव निर्वाचित प्रधान सुनील जैन को मुवारकबाद दी और वार्ड की डिवेलपमेंट और बेहतरी में सहयोग और समर्थन दिए जाने की उम्मीद जताई।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates