Latest News

दिन में दो बार ब्रश करने को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा:रोमिका वढेरा

चंडीगढ़। इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोहाली की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रोमिका वढेरा ने दांतों की संभाल के प्रति जागरूकता अभियान को बढ़ावा देते हुए कहा है कि दिन में दो बार ब्रश करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए। दांत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 
रोमिका वढेरा प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन दंत रक्षक के तहत चंडीगढ़ के वार्ड नंबर चार स्थित शास्त्री नगर कालोनी में आयोजित एक दिवसीय दंत रोग जांच शिविर के दौरान कालोनी वासियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ब्रश करने का सही तरीका भी बताया।
शिविर का उदघाटन करते हुए वार्ड की पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि आंखों या रक्तदान से संबंधित शिविर तो अक्सर लगते हैं लेकिन उनके वार्ड में पहली बार दांतों की जांच के लिए शिविर लगाना बेहद प्रशंसनीय कार्य है।
शिविर को संबोधित करते हुए अब तक करीब 300 शिविरों का आयोजन कर चुकी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.कविता शर्मा ने कहा कि एक ब्रश की उम्र तीन से चार महीने होती है। इसके बाद ब्रश को बदल देना चाहिए। कैंप में कई लोग ऐसे मिले हैं जो या तो ब्रश करते नहीं या फिर गलत तरीके से करते हैं। जिससे दांतों में टेढापन आदि जैसी समस्याएं आती हैं। शिविर में डॉ.प्रतिभा चौहान व डॉ.रजनी कपूर के सहयोग से 100 से अधिक लोगों की जांच की गई। प्रयोग फाउंडेशन चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष नितेश महाजन ने बताया कि इससे पहले चंडीगढ़ में कई स्थानों पर दांतों की जांच कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। कैंप में आने वाले सभी लोगों में पेस्ट तथा ब्रश मुफ्त दिया जाता है। शास्त्री नगर कालोनी मंदिर कमेटी के प्रधान अवतार सिंह रंगी ने कहा कि इस क्षेत्र में दांतों के कैंप की बेहद जरूरत महसूस की जा रही थी। यहां लोगों को दांतों से संबंधित कई तरह की समस्याएं थी। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा, समाज सेवी डेजी महाजन, किरण बाला वर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates