पंचकूला, 30 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 में 225वां अन्न भंडारा श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस पावन अवसर पर अन्न सेवा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह मानवता की सेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम है।
उन्होंने कहा, " गुरु पूर्णिमा जैसे पुण्य अवसर पर अन्न भंडारे का आयोजन केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति का मार्ग भी है। यह माँ लक्ष्मी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है।"
उन्होंने सभी शहरवासियों से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समाज में सेवा-भाव को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।
No comments:
Post a Comment