चंडीगढ़:--त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शहर में मेलों का सिलसिला शुरू हो जाता है। सभी में इन के शुरू होने को लेकर भी उत्सुकता बनी रहती है और उनमें इसके प्रति खास क्रेज देखने को भी मिलता है। इसी के मद्देनजर "गुरु जी इवेंट्स" शहर में ले आया है " वंडरलैंड चंडीगढ़ कार्निवाल"। 31 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त 2026 तक सेक्टर 34 के बी ओ टी ग्राउंड में चलने वाले यह "वंडरलैंड चंडीगढ़ कार्निवाल" में लोगों को आकर्षक प्रवेश द्वार, होम डेकोर, फ़ूड स्टाल्स, बच्चों व बड़ों के मनोरंजन के लिए झूले और फ़ूड कोर्ट इत्यादि ये सब लोगों का मनोरंजन करेंगे।
गुरु जी इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि अगस्त महीने से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस महीने के अंत मे यहां राखी का त्योहार है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्निवल की शुरुआत की गई है। कार्निवाल का नाम वंडरलैंड चंडीगढ़ कार्निवाल सुनते ही बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह और उमंग जागृत हो जाती है। वंडरलैंड चंडीगढ़ कार्निवाल 31 जुलाई से आरंभ होकर 24 अगस्त, 2026 तक सेक्टर 34 के बी ओ टी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झूलों के साथ -साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले का मुख्य आकर्षण प्रवेश द्वार और झूले रहेगा। कार्निवल में महिलाओं की खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के 50 से अधिक स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं मेले में बच्चों और बड़ों के लिए डायनासौर, स्पाइडरमैन, डायनासौर एग्स, जोकर और फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जायंट व्हील, कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, चांद तारा और बोटिंग जैसे रूटीन झूले हैं।
कार्निवाल के आयोजकों ने आगे बताया कि कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी और सी सी टी वी लगाए गए हैं। इसके अलावा आगजनी जैसी किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों का भी बंदोबस्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment