पंचकूला, 2 अगस्त, 2026: 'सावन' माह के शुभारंभ के अवसर पर गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अन्न भंडारे का आयोजन किया। यह ट्रस्ट द्वारा आयोजित अन्न भंडारों की श्रृंखला का 226 वां आयोजन था।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं जाने माने समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा, "सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। यह माह पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और सेवा भाव के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे पावन अवसर पर सामुदायिक सेवा और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना विशेष महत्व रखता है।"
उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महीना मानवता को यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति निस्वार्थ सेवा में निहित है। "अन्न भंडारा केवल भोजन परोसने का माध्यम नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के प्रति करुणा, सम्मान और संवेदना साझा करने का भी प्रतीक है," रुंगटा ने कहा।
ट्रस्ट ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
No comments:
Post a Comment