चंडीगढ़. 20 अक्टूबर:सिटी ब्यूटीफुल' चंडीगढ़ में  महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई दी और करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। शहर के विभिन्न मंदिर और विभिन्न स्थान पर दोपहर बाद करवा चौथ की कथा का आयोजन किया गया। सेक्टर 45 सी की महिलाओं ने भी करवा चौथ कथा और पूजा  के बाद महिलाओं ने एक दूसरे बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पतियों के लिए विशेष प्रार्थना की और उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं ने रात को चंद्रमा को अर्घ्य  देखकर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की और    अपना व्रत खोला। करवा चौथ एक पवित्र त्योहार है जो पत्नियों के प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। यह त्योहार हमें पति-पत्नी के बीच के पवित्र बंधन की याद दिलाता है। 
फोटो कैप्शन:  सेक्टर 45 सी में  करवा चौथ की कथा उपरांत एक दूसरे को बधाई देती हुई सुहागिने।
No comments:
Post a Comment