रौनक सेवा फाउंडेशन द्वारा अनिल दुबे की वर्षगांठ पर लगाए रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्र हुआ

चण्डीगढ़ : समाजसेवी संस्था रौनक सेवा फाउंडेशन, चण्डीगढ़ की तरफ से पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे के जन्मदिन पर आज मौली जागरां  कम्यूनिटी सेन्टर में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 101 यूनिट रक्त  एकत्रित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतिंदर सिंह ने रिकॉर्ड 77 वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने अपना आज का रक्तदान भगवान से चण्डीगढ़ पुलिस को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना के साथ समर्पित किया।
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से हरियाणा विधानसभाध्यक्ष ज्ञान चन्द  गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नू भसीन, युवा भाजयुमो नेता शशांक दुबे व शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। 
इस अवसर पर यहां अनिल दुबे के जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था।
जन्मदिन के अवसर पर अनिल कुमार दुबे व अन्य कई गणमान्य लोगों ने पौधारोपण भी किया जिसका दुबे ने  सभी से बाद में भी इन पौधों का ध्यान रखने को कहा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates