Latest News

  

महानवमी: शिव शक्ति लंगर ग्रुप ने लगाया कढ़ी चावल- हलवा प्रसाद का लँगर

चंडीगढ़:-शारदीय नवरात्र में महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार को शिव शक्ति लंगर ग्रुप की तरफ से सेक्टर 37 में कढ़ी- चावल, आलू सब्जी, चपाती, खीर और हलवा प्रसाद का लँगर लगाया गया। 
माँ दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के उपरांत ही राहगीरों के लिए लँगर बांटा गया। भक्तों के लिए लगाए गए इस लँगर का राहगीरों ने लाभ उठाते हुए लँगर प्रसाद ग्रहण किया। लँगर सेवा में ग्रुप के संचालक एस सी वोहरा सहित अन्य ने सेवा निभाई।

शिव शक्ति लँगर ग्रुप संचालक एस सी वोहरा ने बताया कि हिन्दू धर्म शास्त्रों में नवरात्रों का बहुत ही विशेष महत्व होता है और आज महानवमी भी है। माँ दुर्गा के नौ रूपों की इन दिनो पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि ग्रुप की तरफ से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर और अपने आराध्य प्रभु को भोग लगाने के बाद प्रभु भक्तों के लिए कढ़ी- चावल, आलू सब्जी, चपाती, खीर और हलवा प्रसाद का लँगर लगाया गया था।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates