Latest News

रोडीज़ के सुपरस्‍टार होस्‍ट सोनू सूद ने चंडीगढ़ में क्‍लब रोडीज़ लॉन्‍च किया

Chandigarh:भारत के प्रमुख मीडिया और एन्‍टरटेनमेंट समूह वायकॉम 18 ने वर्क विद फन एलएलपी के साथ मिलकर क्‍लब रोडीज़ को लॉन्‍च किया। इन दोनों कंपनियों ने ही क्‍लब रोडीज़ की अवधारणा तैयार की थी। एक अनूठे नाइटक्‍लब और लाउंज फॉर्मेट के साथ, यह क्‍लब युवाओं के लिये एक बेहद नये अंदाज में रोडीज़ की चुनौतियों और रोमांच की पेशकश करता है।


 लॉन्‍च के अवसर पर सोनू और प्रतिभागियों मूस जट्टाना, आशीष भाटिया, आरूषि दत्‍ता, सपना मलिक, गौरव अलुघ और सोहेल सिंह झूटी ने असली रोडीज़ स्‍टाइल में एक जबरदस्‍त बाइक रैली के जरिये वहां मौजूद लोगों को रोमांचित किया। इस इवेंट को मशहूर वीजे गैलिन ने होस्‍ट किया। इसके साथ ही सिंगर अर्जुन कानुनगो और ‘हसल’ से सुर्खियों में आये रैपर एग्‍सी ने अपने बेमिसाल परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिये।

 

इस क्‍लब द्वारा डे-लाउंजिंग और नाइट क्‍लबिंग के एक परफेक्‍ट संयोजन की पेशकश की जाती है। यह अपने ग्राहकों को अलग-अलग तरह के स्‍वादिष्‍ट पकवानों, मिलनसार माहौल और सुकूनदायक वातावरण की पेशकश करता है। शहर के जोशीले और क्‍लबिंग के शौकीन लोगों के लिये क्‍लब द्वारा ऐसे अनूठे कॉकटेल्‍स और मॉकटेल्‍स परोसे जायेंगे, जिन्‍हें खासतौर से परफेक्‍शन देने के लिये तैयार किया गया है।

 

चंडीगढ़ का यह क्‍लब रोडीज़ एक हैंगहाउट स्‍पॉट होगा, जहां पर लोग प्राइवेट इवेंट्स और साथ ही ग्रुप बुकिंग्‍स का लाभ उठा पायेंगे। एक बेहतरीन माहौल, आरामदायक वीआईपी जोन्‍स, एक सुपर लोडेड बार से लेकर सजावट और रोडीज़ वॉल ऑफ द फेम, शो से प्रेरित बाइक और थ्रोन जैसे विशिष्‍ट निर्माण, इस क्‍लब के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाते हैं। क्‍लब रोडीज़ अपने ग्राहकों के लिये परस्‍पर संवादपरक सत्रों जैसे कि सेल्‍फी प्‍वाइंट्स और एक मर्चेंडाइज जोन की पेशकश करता है।

 

स्‍टार ऐक्‍टर, लोक परोपकारी और एमटीवी रोडीज़-जर्नी इन साउथ अफ्रीका के नये होस्‍ट सोनू सूद ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्‍छा लग रहा है कि शो के चंडीगढ़ के प्रशंसकों को अब अपने रोडी जोश का जश्‍न मनाने के लिये एक अद्भुत स्‍थान मिल गया है। क्‍लब रोडीज़ का माहौल बहुत अच्‍छा है, जोकि पूरी तरह से उस रोमांच एवं एनर्जी के अनुरूप है, जिसके लिये इस शो को जाना जाता है। शो से प्रेरित सजावट और बाकी चीजें निश्चित रूप से युवाओं को आकर्षित करेंगी।”

 

लॉन्‍च पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुये साचिन पुंतंबेकर, बिजनेस हेड, कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स, वायकॉम 18 ने कहा, ‘’बीते वर्षों में रोडीज़ की दुनिया काफी विकसित हुई है और यह अपने आप में एक बेहतरीन अनुभव बनता जा रहा है। चंडीगढ़ में नये क्‍लब रोडीज़ को लॉन्‍च किये जाने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है, जो फ्रेंचाइजी और हमारे लिये एक और मील का पत्‍थर है। तेजी से वृद्धि कर रहा यह ग्राहक अनुभव, जोकि रोडीज़ द्वारा प्रेरित है, युवाओं को एक नया एवं अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।”

 

श्री नीरज सिंघल, संस्‍थापक और सीईओ, वर्क विद फन एलएलपी- कैफे एंड क्‍लब रोडीज़ की मास्‍टर लाइसेंसी, ने कहा, “हम जयपुर मैरिएट होटल में क्‍लब रोडीज़ को सफलतापूर्वक चला रहे हैं और एलांटे मॉल, चंडीगढ़ हमारा अगला गंतव्‍य है। होस्‍ट वीजे गैलिन, सिंगर अर्जुन कानुनगो और एग्‍सी का बेमिसाल परफॉर्मेंस इस भव्‍य लॉन्‍च को और भी ज्‍यादा रोमांचक बनायेगा।”

 

श्री अंकित गुप्‍ता, सह-संस्‍थापक, वर्क विद फन एलएलपी- कैफे एंड क्‍लब रोडीज़ के मास्‍टर लाइसेंसी, ने कहा, “हम भारत के प्रमुख शहरों में क्‍लब रोडीज़ ब्रांड का तेजी से विस्‍तार कर रहे हैं। कंपनी की योजना आने वाले महीनों में मोहाली, जिरकपुर, पुणे, उदयपुर, जम्‍मू, बेंगलुरू और गोवा में कैफे/क्‍लबों को लॉन्‍च करने की है।”

 

भविष्‍य की योजनाओं के बारे में बात करते हुये श्री अक्षय दुग्‍गल, जोकि चंडीगढ़ में क्‍लब रोडीज़ की फ्रेंचाइजी जीकेई हॉस्पिटैलिटी के एमडी हैं, ने कहा, “आने वाली रातें सितारों से रौशन होंगी। भारत की मशहूर फीमेल सिंगर आस्‍था गिल और नये जमाने के डीजे मेलो डी 18 जून को लाइव परफॉर्म करेंगे। यहां आने वाले मेहमानों को साल भर लाइव परफॉर्मेंस, राष्‍ट्रीय/अंतरराष्‍ट्रीय कलाकारों/डीजे, कॉमेडी से भरपूर कार्यक्रमों, सूफी नाइट्स इतयादि का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। थीम पार्टीज और सालों-साल चलने वाले जश्‍न इस क्‍लब को चंडीगढ़ की सबसे खुशनुमा जगह बना देंगे।”

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates