Latest News

राम कथा सुनने से सारे संशय मिट जाते हैं: संत रमेश आचार्य शुक्ला

 चंडीगढ़। गुग्गा माड़ी हनुमान मंदिर सेक्टर 20 चंडीगढ़ में चल रही राम कथा के समापन सत्र में  लखनऊ से पधारे संत रमेश आचार्य शुक्ला ने कहा कि राम कथा सुनने के तीन परिणाम आने चाहिए। राम कथा सुनने से सारे संशय मिट जाते हैं। राम भक्ति से बड़ी उपलब्धि संसार में कोई नहीं है।  राम कथा सुनने से परम विश्राम की प्राप्ति होती है। इससे जीवन की तपिश शांत हो जाती है।राम का अर्थ सुख और सीता का अर्थ शांति है। राम राज्य तक की कथा सुना कर कथा का विश्राम किया गया। हमारे जीवन में सुख शांति की स्थापना हो यही रामराज्य है। गोस्वामी की पूरी रामकथा का निचोड़ कलयुग में योग यज्ञ ज्ञान तक आधी नहीं हो सकते हैं इसलिए अपना कल्याण करना है तो राम नाम का स्मरण करो। राम नाम का गुण गाओ। जब समय मिले या संयोग बने तो राम कथा सुनो, तो निश्चित कल्याण होगा। इस मौके पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया। श्री जिंद बाबा संस्कृत महाविद्यालय के 14 ब्रह्मचारियों को पंडित किशोरी लाल बडोनी की अध्यक्षता में जनेऊ धारण करवाकर गुरु मंत्र दिया गया। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates