Latest News

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने चलाया क्लीन और ग्रीन दीवाली जागरूकता अभियान:

चंडीगढ़: शहर की समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्लीन एवम ग्रीन दीवाली अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत संस्था के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला व अन्य सदस्यों ने सेक्टर 24 स्थित ओंकार मार्केटिंग्स के सामने तुलसी, गेंदा और गुलदाउदी सहित अन्य पौधे बांटे। उन्होंने लोगों को दीवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों के धुंए से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और स्वच्छ भारत के प्रति जागरूक करते हुए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया। 
रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि दीवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों के दुष्प्रभाव और मौजूदा समय मे कोरोना महामारी के प्रति लोग अब जागरूक हो रहे है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से पिछले लगभग 5 साल से लोगों को क्लीन और ग्रीन दीवाली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वीच में कोरोनाकाल के चलते उन्हें यह अभियान रोकना पड़ा था, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो सदैव इसमें प्रयासरत रहे हैं। इसलिए लोग भी अब ग्रीन दीवाली की अहमियत को समझते हुए पेड़ पौधे लगा रहे है। लोग अब दीवाली पर पटाखे फोड़े जाने को भी पर्यावरण प्रदूषित होने का जिम्मेदार मानने लगे है। लोग अब पारम्परिक तरीके से दीवाली मनाने की ओर अग्रसर हो रहे है, जिसमे मिट्टी के दीये, मोमबती से सजावट और दोस्तों-रिश्तेदारों में पौधे गिफ्ट कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन भी अब ग्रीन पटाखे चलाये जाने पर जोर देने लगे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी पर्यावरण संरक्षण हेतु दशहरा पर्व पर रामलीला कमेटियों को रावण दहन में ग्रीन क्रैकर्स ही फोड़े जाने के आदेश जारी किए थे। दूसरे पटाखे यहां शोर और धुआं ही धुआं करते हैं, जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। लोग भी अब इसकी अहमियत समझने लगे हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को क्लीन और ग्रीन दीवाली मनाए जाने के प्रति प्रेरित करते रहें।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates