Latest News

गांव अटावा वासियों ने प्रशासन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

चंडीगढ़:-चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा गांव अटावा का मुख्य मार्ग की ओर आते रास्ता को बंद किये जाने के विरोध में वीरवार को समूह गांव अटावा वासियों ने एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के नेतृत्व में अटावा चौक पर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मार्ग को जाम किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और  प्रशासनिक अधिकारियों संग मामले पर चर्चा किये जाने की बात कही। रोष प्रदर्शन करने वालों में गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, पंच कुलबीर सिंह, विजय कुमार, मलकीत सिंह, लल्ली, दीदार सिंह, गुरबचन सिंह सहित भारी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।
        जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी गांव का रास्ता बंद किया जा रहा हो। उन्होंने बताया कि प्रशासन का कहना है कि अटावा चौक होने के चलते गांव से आने वाला ट्रैफिक काफी तेजी से आ रहा होता है, जिससे एक्सीडेंट या दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इसी को देखते हुए ही प्रशासन का मानना है कि इसके बचाव हेतु ही रास्ता बंद किया जा रहा है। जबकि असल मे ऐसा होना नही चाहिए, क्योंकि इतिहास गवाह है कि शहर के किसी भी गांव का रास्ता कभी भी बंद नही किया गया है। गांव फिरनी के अंदर है और रास्ता गांव में आने जाने का जरिया है। रास्ता बंद हो  जाने से गांव वासियों को काफी घूम कर आना पड़ेगा। इसी को लेकर आज गांव वासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया और रास्ता जाम किया। यातायात व्यवस्था बिगड़ती देख थाना सेक्टर 36 प्रभारी और डी एस पी साउथ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गांव वासियों से अपील की कि इस मामले को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाएं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates