Latest News

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम मई 28,2022;श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न स्किल कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है|  प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी डी.वॉक/डिप्लोमा/बी.वॉक/बी.बी.ए. कार्यक्रम के लिए 15 मई  एवं पीजी डिप्लोमा/एम.वॉक/एमबीए/एम.टेक के लिए 10 जून से आवेदन कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी समय-समय पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट करते रहें, हर तरह की अपडेटेड जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है| इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 18001800147 पर कॉल करके कोर्सेज एवं एडमिशन से सम्बंधित जानकारी ली जा सकती है| कुलपति श्री राज नेहरू ने जानकारी देते हुए  बताया की विश्विद्यालय में विद्यार्थी विभिन्न स्किल कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं जिसमे विद्यार्थी कुल 35 कोर्सेज से लगभग 800 सीटों पर आवेदन कर सकते है जिसमे मुख्य तौर पर स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीवॉक मेकाट्रोनिक्स, बीवॉक  मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग, बीवॉक प्रोडक्शन टूल एंड डाई मैन्युफैक्चरिंग, बीवॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, बीवॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग, बीवॉक  सोलर टेक्नोलॉजी, डीवॉक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, डीवॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग, बी. टेक, एम.टेक  के लिए आवेदन कर सकते है, वहीं स्किल फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च से बीवॉक मैनेजमेंट फाइनेंसियल सर्विसेज, बीवॉक मैनेजमेंट- बीपीएम  एंड एनालिटिक्स, बीबीए रिटेल मैनेजमेंट, एमवॉक मैनेजमेंट बैंकिंग एंड फाइनेंस, एमवॉक एंटरप्रेन्योरशिप, एमवॉक मैनेजमेंट एचआरएम, डिप्लोमा फ़ूड प्रोडक्शन एंड ट्रेडिशनल स्वीट्स, एमबीए, एमबीए बिज़नेस एनालिटिक्स के कोर्सेज उपलब्ध हैं| स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज एंड हयूमैनिटिज़ से  बीवॉक मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीवॉक पब्लिक सर्विसेज, एमवॉक जीओ- इन्फार्मेटिक्स, एमवॉक पब्लिक हेल्थ, डिप्लोमा फॉक आर्ट बंचारी, डिप्लोमा  जर्मन भाषा, डिप्लोमा  योग, डिप्लोमा  जापानी भाषा, डिप्लोमा  इंग्लिश भाषा, डिप्लोमा ग्राफ़िक्स एंड कम्युनिकेशन डिज़ाइन एवं  पीजी डिप्लोमा क्रिमिनल फॉरेंसिक में प्रवेश ले सकते हैं|  स्किल फैकल्टी ऑफ़ एग्रीकल्चर से बीवॉक एग्रीकल्चर एवं एमवॉक एग्रीकल्चर के कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं| कुलपति श्री राज नेहरू ने बताया की विश्विद्यालय के सभी कोर्सेज सीखो और कमाओ की पद्धति पर आधारित हैं, विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ वज़ीफा भी प्राप्त कर सकते हैं | सभी कोर्सेज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर चलाए जा रहे हैं|

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates