Latest News

गुरुद्वारा नानकसर साहिब सेक्टर 28 चंडीगढ़ में 46वा सालाना महान गुरमति समागम आयोजन 28 फरवरी से 06 मार्च

चंडीगढ़:-विश्व प्रसिद्ध धार्मिक संप्रदाय नानकसर कलेरा के बानी धन-धन बाबा नंद सिंह जी और उनके उत्तराधिकारी संत बाबा ईश्वर सिंह जी और सचखंड निवासी संत साधू सिंह नानकसर कलेरा वालों की भावभीनी याद में गुरुद्वारा नानकसर साहिब सेक्टर 28 चंडीगढ़ में 46वा सालाना महान गुरमति समागम आयोजन किया जायेगा। 28 फरवरी दिन सोमवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ सुबह 10:00 बजे आरंभ होंगे। जिनका भोग 6 मार्च दिन इतवार को होगा। इसके उपरांत महान गुरमति समागम होगा। जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक रागी और अलग-अलग संप्रदाय के महापुरुषों द्वारा कथा कर कीर्तन द्वारा हाजिरी भर के संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सालाना महान गुरमति समागम मौजूदा संत बाबा गुरुदेव सिंह जी नानकसर चंडीगढ़ वालों की देख रेख में किया जाएगा। बलजीत सिंह ने बताया कि 6 मार्च दिन रविवार को बाबा जी की याद में खून दान कैंप सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक लगेगा। इस मौके पर भाई सतवंत सिंह सोनू चंडीगढ़ हेड रागी भाई गुरसेवक सिंह चंडीगढ़ और कई सेवादार हाजिर थे। उन्होंने बताया कि इन महान गुरुमति समागम संबंधी संतों और सेवादारों की तरफ से बहुत जोर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates