Latest News

आम आदमी पार्टी ही देश एक मात्र पार्टी जो 'आम आदमी ज़िंदाबाद' कहती है:अखिलेश त्रिपाठी

चंडीगढ़, 18 दिसंबर:आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने वार्ड नंबर 22 (सेक्टर 31 से 33) से नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार अंजु कत्याल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां सेक्टर 32 सी की कालोनी में आयोजित की गई इस जनसभा के दौरान उपस्थित कलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एक ही ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश का हर नागरिक सर्वोपरि है और हमेशा कहती आ रही है कि 'आम आदमी ज़िंदाबाद'। अभी तक अन्य पार्टियों ने देश को लूटने का ही काम किया है। अखिलेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि देश के सविधान निर्माता भीम साहिब अंबेडकर ने भी स्पष्ट कहा था कि देश एक लोकतान्त्रिक देश होगा और यहां का हर आम आदमी देश का मालिक होगा। अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पर आज देश को लूटने वाली कांग्रेस और भाजपा पार्टियों के वजह से देश का आम आदमी लाचार हो कर रह गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वहां का हर नागरिक अपने आप को दिल्ली का मालिक मानता है और आम आदमी पार्टी के भृष्टाचार मुक्त शासन का कायल है। उन्होंने आगे कहा की इसी तर्ज पर 'आप' की ओर से चंडीगढ़ में भी दिल्ली मॉडल लग्गू किया जायेगा और एक स्वच्छ व भृष्टाचार मुक्त शासन यहां के लोगो को मिलेगा। उन्होंने इस योजना की सफलता के लिए शहर वासियों से नगर निगम चुनावों में 'आप' उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताकर नगर निगम में भेजने की अपील की। अखिलेश त्रिपाठी ने वार्ड नंबर 22 की उमीदवार अंजु कत्याल को लेकर कहा कि 'आप' की ओर से वार्ड वासियों को उनके इलाके की ही पक्की वसनीक उम्मीदवार बना कर उनके सामने पेश किया है। उन्होंने कहा कि इस वार्ड के बाकि उम्मीदवार बहरी इलाकों से है और एक तरह से 'पैराशूट' उम्मीदवार बना कर भेज गए है। अहिलेश त्रिपाठी ने वार्ड वासियों को अंजु कत्याल के पक्ष में वोट डालने की अपील की। अखिलेश त्रिपाठी ने कलोनी वासियों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर अंजु कत्याल और उनके समर्थकों समेत बड़ी संख्या में कलोनी वासी हाज़िर थे। उन्होंने अंजु कत्याल के समर्थन में नारेबाजी की और भारी वोटों से विजयी बनाकर निगम में भेजने का भरोसा दिया।

फोटो कैप्शन-
दिल्ली से 'आप' विधायक अखिलेश त्रिपाठी वार्ड नंबर 22 में पार्टी उम्मीदवार अंजु कत्याल के समर्थन में जनसभा को संबोधन करते हुए।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates