Latest News

चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के एनसीसी कैडेटों द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान

Chandigarh,Oct,31:भारत की आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के समारोह के हिस्से के रूप में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी  द्वारा चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया ।  हाल ही में एनसीसी कैडेटों और एनसीसी अधिकारियों ने  विधालय / महाविधालय स्तर पर एक स्वच्छता अभियान चलाया, जहां कैडेटों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। हमारे पर्यावरण और परिवेश को स्वच्छ रखने के मिशन के साथ एक जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया जहां एनसीसी कैडेटों ने घरों का दौरा किया और प्रचार किया।  एनसीसी कैडेटों की इस सामाजिक गतिविधि ने चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों को साफ करने के लिए मिलकर काम किया। कैडेटों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान और पर्यावरण पर असर का संदेश भी फैलाया।  चंडीगढ़ में चल रही  कोरोना महामारी और डेंगू के खतरों के कारण,हम लोगों को अपने आस-पास स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता फैला रहे हैं ।  2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के  कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उमाकांत शर्मा और  प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कुशाल देव सिंह ने कहा ,हमारी टीम चंडीगढ़ के हर व्यक्ति  से अपनी जीवन शैली में नए व्यवहार परिवर्तन को अपनाने की  पहल  करे

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates