Latest News

दो दिवसीय चंडीगढ़ युथ कांग्रेस की राज्य स्तरीय वर्कशॉप ‘युवा क्रांति’ का शुभारंभ हुआ

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर : चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष सुभाष चावला ने बुधवार को यहां एक होटल में दो दिवसीय चंडीगढ़ युथ कांग्रेस की राज्य स्तरीय लीडरशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप ‘युवा क्रांति’ का उद्घघाटन किया। कार्यशाला के दौरान शहर के युथ कांग्रेसी कैडर को आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। वर्कशॉप में लगभग 70 राज्य पदाधिकारी भाग लें रहे हैं।
वर्कशॉप में भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरु भी शामिल हुए। वर्कशॉप को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, निगम में भाजपा की सत्ता के दौरान हालात लगातार खराब हुए हैं और शहर की सिटी ब्यूटीफुल की छवि को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया गया है। पीने के पानी की कमी और सीवरेज की समस्याएं आम लोगों के सबसे प्रमुख मुद्दे हैं।
आने वाले चुनावों में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस अहम भूमिका निभाने जा रही है। हम नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। हमारे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा और विपक्षी उम्मीदवारों को हराया जाएगा।
भाजपा ने चंडीगढ़ की जनता के साथ खेला और धोखा किया है। हर घर घर जाएंगे और अपने डोर टू डोर कैंपेन के जरिए हम शहर के हर वोटर तक पहुंचेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि लोग कांग्रेस सरकार के रूप में एक जिम्मेदार तरीके से सहयोग करें और कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट करें। कांग्रेस ने हमेशा ही पूरे शहर के विकास को प्रमुखता दी है, उन्होंने कहा ।
सुभाष चावला ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में इस बार युवाओं की भूमिका अहम और निर्णायक होगी। इसलिए हमने वर्कशॉप की योजना बनाई है जहां हमारे युथ कैडर को चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर पेशेवर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें पार्टी के एजेंडे और विजन के बारे में अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा और साथ ही विपक्षी प्रचार का मुकाबला करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी मुख्य भूमिका पार्टी की योजनाओं और एजेंडे को आम जनता तक ले जाने की होगी ताकि जमीनी स्तर पर सभी कांग्रेस की चंडीगढ़ के विकास और लोक कल्याण के रोडमैप के बारे में स्पष्ट जानकारी से अवगत हो।
राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख एवं भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी चंडीगढ़ वैभव वालिया ने कहा कि कार्यशाला के दौरान युथ कैडर को चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम के चुनाव के लिए संगठित और प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें मतदान के दौरान बूथ प्रबंधन, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के अलावा सोशल मीडिया और चुनाव प्रचार से संबंधित अन्य कार्यों का प्रबंधन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मनोज लुबाना चंडीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के आने वाले चुनावों को शहर और इसके गांवों के विकास के मुद्दे पर लडा जाएगा। चंडीगढ़ के गांव और शहर के कई हिस्से इस समय बुरी हालत में हैं और वहां पर बुनियादी सुविधाएं भी बेहद खस्ता हालत में हैं। वहां पर सालों से ध्यान नहीं दिया गया है। हालांकि शहर का कुछ एरिया काफी खूबसूरत है लेकिन ये क्षेत्र एक सब-अर्बन या ग्रामीण क्षेत्रों के बराबर ही लगते हैं।
वर्कशॉप में उपस्थित अन्य उल्लेखनीय व्यक्तियों में ट्रेनिंग प्रभारी सीताराम लांबा, संदीप आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates