Latest News

मानशाहिया परिवार ने संगरूर में आम आदमी पार्टी के नेता पर अगवा, धोखाधड़ी, व घोटाले करने के लगाए आरोप

चंडीगढ़:- भाई गुरदास ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट-बीजीआईएमटी संगरूर के संचालक मानशाहिया परिवार ने संगरूर के मशहूर आप नेता पर अपहरण, जालसाजी, धोखाधड़ी, एससी स्कॉलरशिप घोटाला आदि में शामिल होने का आरोप लगाया।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रीतिंदर सिंह मानशाहिया की पत्नी निम्रत कौर मानशाहिया ने कहा कि उनके पति  'बॉर्डरलाइन लाइन इंटेलेक्चुअल फंक्शनिंग' से प्रभावित केस हैं। उनका आईक्यू लेवल 71 है। सही तरीके से आंकने में कठिनाई व उनके सरल स्वभाव का फायदा उठाते हुए आप नेता मिंकू जावन्धा ने प्रीतिंदर सिंह का 23.08.2020 को अगवा कर लिया। इसके बाद उन्हें करीब चार महीने तक हिरासत में रखा गया। 16.12.2020 को प्रीतिंदर सिंह मिंकू जावन्धा की हिरासत से भागने में सफल रहा। इन चार महीनों के दौरान निम्रत कौर मानशाहिया, उनके नाबालिग जसकरण सिंह, प्रीतिंदर सिंह मानशाहिया और मनबीर सिंह पंढेर को यातनाएं दी गई । प्रीतिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें हमेशा नशे की खुराक में रखा जाता था और नशे की हालत में उन्हें कार्यालयों, थाना, जिला अदालत,  तहसील में ले जाया जाता था।

    प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि पहले तो मिंकू जवांधा और उनके परिवार ने मेरे ट्रस्टों के कई प्रस्तावों, इंडियन ऑयल के समझौते, बैंक खातों पर प्रीतिंदर सिंह के जाली हस्ताक्षर किए हैं और मुझे भाई गुरदास ट्रस्ट संगरूर में एक सुनसान कमरे में रखा गया ।प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि मिंकू जावांधा ने उसे व् उसके परिवार को जान से मार देने कि धमकी देते हुए उसके साथ बहुत ही बुरा वर्ताव किया।  प्रीतिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें हमेशा नशे की खुराक में रखा जाता था और नशे की हालत में उन्हें कार्यालयों, थाना, जिला अदालत,  तहसील में ले जाया जाता था।और अलग अलग जगहों पर मिंकू जवांधा के हथियारबंद लोगों द्वारा चौबीसों घंटे निगरानी में रखा जाता है।  प्रशासनिक और पुलिस अअधिकारीयों ने आप नेता को बचाने के लिए संगरूर पुलिस ने मिलीभगत की।  प्रीतिंदर सिंह मानशाहिया के नाम पर एक जाली याचिका दायर की। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उसने 2 नकली पुलिस शिकायतों का हवाला दिया है, जो पुलिस रिकॉर्ड में कहीं भी नहीं हैं। पुलिस ने इन शिकायतों के बारे में आरटीआई के जरिये  लिखित रूप में पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके नाबालिग बेटे जसकरण सिंह । निम्रत कौर मानशाहिया , उनके पति प्रीतिंदर सिंह मानशाहिया और रिश्तेदार मनबीर सिंह पंढेर को जान से मारने की धमकी चिंता का मुख्य कारण है। इस संबंध में उन्होंने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री-पंजाब को ईमेल के जरिए भेजी है। उनका कहना है कि वो मिंकू जवांधा और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर तत्काल कार्रवाई चाहते हैं।इसके अलावा आम आदमी पार्टी नेता मिंकू जवांधा द्वारा धोखाधड़ी से हथियाई गई जायदाद और हेराफेरी से हड़पे गए पैसे का भी हिसाब चाहते है। 

 


No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates