Latest News

मौलीजागरा पार्ट 2 निवासियों ने बिजली, पानी का बिल ज्य़ादा आने पर किया एस.एस तिवारी के साथ मिलकर विरोध

चंडीगढ़29.जून. 2021 रामनगर मौलीजागरा पार्ट 2 निवासियों ने बिजली पानी का बिल जमा करने के बाद भी 10-15 हजार के बीच आने पर कॉलोनियों मे हड़कंप मचा हुआ है। 
एक तो कोरोना काल मे डेढ़ साल से अपना व बच्चो का रोटी चलाना मुश्किल हो रखा है। 
वही पर भाजपा की मोदी सरकार एक तरफ तो बड़े बड़े विज्ञापन देकर गरीबो को आश्वाशन दे रही है की, हम आपके साथ है ।
 दूसरी तरफ यही भाजपा के नेता लोगो को झूठी आश्वाशन देते है की, आपका इस कोरोना संकट काल मे बिजली, पानी, मकानो का किश्त माफ करवाएंगे।
इन नेताओ ने माफ क्या करवाना बल्कि,बिजली ,पानी  के बिल टेक्स पर टेक्स लगाकर डबल भेज रहे  है।

कॉलोनी वासी रामचन्द्र, बरसाती यादव, अशोक कुमार यादव,राम प्रवेश, मीना देवी, भोला प्रशाद, मैनेजर गुप्ता, बबलू यादव, पारस यादव इत्यादि ने कहाँ की अब समझ नही आ रहा है की, जो हम कमा रहे है उस से बिजली पानी व मकानो का किश्त भरे या अपने बच्चो की रोटी चलाए।

इस मौके पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी ने कहाँ की यह भाजपा सरकार अच्छे दिन का वादा करके आई थी।
आज कॉलोनी वासी गरीबो के साथ भदा मजाक कर रही है। 

 भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने हरेक चीज का रेट डबल पर डबल कर रखी है।

जिस से की मजदूर जन एवं मध्यम वर्ग को रोटी चलना मुश्किल हो रहा है। तिवारी ने कहाँ की अब वह दिन दूर नही की आने वाले निगम चुनाव मे यही जनता इनको जल्द सबक सीखा कर सत्ता से बाहर करेगी।

तिवारी ने कॉलोनी वासियो को आश्वासन देते हुऐ कहाँ की, इस तानाशाह सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ कॉंग्रेस बराबर आवाज़ बुलंद करते आई है । 

भाजपा के हरेक जन विरोधी नीतियो के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

कॉलोनी वासियो ने तिवारी के साथ  अपना बिजली पानी का बिल लेकर भाजपा शाशित नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रशाशन से कहाँ की, बिजली पानी का किश्त कम किया जाए। 
टेक्स पर टेक्स गरीबो पर ना लादा जाए। 
भाजपा नेता अपने किए हुऐ वादे ना भूले।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates