Latest News

आप चंडीगढ़ ने वार्ड नं0-19 की 25 सदस्य कार्यकारिणी घोषित की

Chandigarh,June,30:आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री विक्रम सिंह पुंडीर ने प्रदेश संयोजक श्री प्रेम गर्ग की उपस्थिति में रामदरबार में वार्ड नं0-19 के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वार्ड नं0-19 की 25 सदस्य कार्यकारिणी घोषित की।
वीरेंद्र सिंह वीरू वार्ड अध्यक्ष, नेहा मुसावत वार्ड सचिव, विकास कुमार वार्ड कोषाध्यक्ष, सोनु यादव‌ वार्ड सलाहकार, गौरव मचल, कुलविंदर यादव एवं सुनील कुमार टांक वार्ड उपाध्यक्ष, जगमोहन कुमार, रवि कुमार
एवं रमेश कुमार बैरवा वार्ड महासचिव, आकाश मकवाना, सरताज सिकंदर एवं मनीष बागड़ी वार्ड सह सचिव, प्रमोद कुमार, अजय धवन, पारवती देवी, डिंपल, किरण, सजुं कुमार, बिटु रघुवंशी, संदीप कश्यप, विकास धवन, बरिंद्र कुमार, हुक्म चंद सहरी, सुनील कुमार को वार्ड कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा किसी भी राजनीतिक दल की ताक़त उसका संगठन होता है। और आज मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि रामदरबार वार्ड नं0-19 का संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप सबके बुलंद होंसले देखकर हमें यकीन है कि आप सभी रामदरबार की जनता का दिल जितकर आम आदमी पार्टी के पार्षद के प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे एवं रामदरबार की जनता का सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।
प्रदेश संयोजक श्री प्रेम गर्ग ने कहा आज दलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे लेकिन में यक़ीनन यह बात कह सकता हूं कि वो जहां भी है उन्हें रामदरबार की टीम को देखकर बहुत खुश होंगे क्योंकि आप लोगों ने दलीप कुमार एवं आम आदमी पार्टी के नाम को हमेशा की तरह बड़ा बनाने का कार्य किया है। हमें भरोसा है हमें जितेंगे और रामदरबार एवं चंडीगढ़ की जनता दिल्ली के तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। अतः में आप सभी पदाधिकारिओं की हार्दिक एक बार फिर से शुभकामनाएं।

इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जस्सी लुबाना, प्रदेश नेता रमेश कुमार टांक, आशा दलीप कुमार, प्रदेश नेता सतीश कुमार चौहान, युवा नेता मदन लाल, सह सचिव  स० जसबीर सिंह लाडी, कालोनी सेल महासचिव इकबाल कुरैशी, वार्ड नं0-22 अध्यक्ष सतीश कटियाल, वार्ड नं0- 16 अध्यक्ष संदीप कुमार, वार्ड नं0-31 अध्यक्ष रमेश कुमार, वार्ड नं0-22 युथ अध्यक्ष अश्विनी कुमार (काका) उत्तराखंड सेल अध्यक्ष दरम्यान कबसुरी, कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम यादव,आप नेता शिशपाल‌ राजपूत, आप कार्यकर्ता  गुरप्रीत गिल, एस विजय, मोहित शर्मा, अविनाश कुमार, सागर, मनीष, काकू एव अन्य साथी मौजूद रहे।

1 comment:

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates