Latest News

कोविड-19 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर ने निःशुल्क भोजन, दवाइयों व काढ़े की आपूर्ति शुरू की

चण्डीगढ़ : शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के आनुषांगिक संगठन भाजपा, सेवा भारती व भारत विकास परिषद् आदि पहले से ही वैश्विक महामारी से जूझ रहे निवासियों की मदद में जुटें हुए हैं, अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर, चण्डीगढ़ ने भी कोविड पीड़ित परिवारों के लिए निःशुल्क भोजन, दवाइयों व काढ़े की आपूर्ति शुरू कर दी है। संस्था के नगर संघ चालक रमेश बंसल की देखरेख में सेवा भारती के महामंत्री नरेन्द्र पांडेय व प्रचारमंत्री ललित संगर के साथ-साथ अजय महाजन, मुनीश शर्मा व राजेंदर रावत शामिल हैं। जरूरतमंद लोग दोपहर के भोजन के लिए प्रातः 11 बजे तक  व रात्रि के भोजन के लिए शाम 4 बजे तक फोन नं 9779810783, 9356011151, 7696702350 व 9815956380 पर जानकारी दे सकतें हैं। भोजन से. 43 स्थित सर्वहितकारी स्कूल की रसोई में आरएसएस के कार्यकर्ताओं की देखरेख में तैयार किया जाता है और स्वयंसेवक घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों को भोजनादि वितरित किया जाता है। इसके अलावा सुबह जहां-जहां पार्कों में संघ की शाखाएं लगती हैं, वहां-वहां संघ कार्यकर्ताओं द्वारा सैर करने आए लोगों को काढ़ा बांटा भी जाता है व पिलाया भी जाता है ताकि आमजन की इम्युनिटी मजबूत रहे व स्वस्थ रहें।           

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates