Latest News

मां संतोषी जागरण एवं भंडारा संपन्न

चण्डीगढ़: श्री संतोषी सेवा मंडल एवं महिला मंडल की ओर से 38वां विशाल मां संतोषी जागरण एवं भंडारा शिव एवं संतोषी माता मंदिर, फेज-1 बापूधाम कालोनी, सेक्टर 26 चण्डीगढ़ में कराया गया। मंदिर परिसर के प्रधान खरौंटूमल भगत तथा संचालिका माता कला देवी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गत रोज प्रभातफेरी निकाली गई व रात्रि नौ बजे ज्योति प्रचंड करने के बाद जागरण हुआ। उसके बाद आज प्रात: छह बजे आरती एवं भोग हुआ तथा दोपहर को संस्था के महासचिव जय सिंह डोगरा व  सहकार भारती के स्थानीय संगठन प्रमुख गोपाल अत्रि आदि ने अटूट भंडारा बरताया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates